फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीडीए के किसी भी पार्क में सुबह 10 बजे तक एंट्री फ्री

विज्ञापन
विज्ञापन
एलजी संधू के निर्देश के बाद मॉर्निंग वॉकर्स और जॉगर्स को बड़ी राहत
विज्ञापन

फिट इंडिया अभियान को बढ़ावा देने के लिए लिया फैसला

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली में मॉर्निंग वॉक और फिटनेस गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए डीडीए के किसी भी पार्क में सुबह 10 बजे तक फ्री एंट्री मिलेगी। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू के निर्देश पर अब राजधानी के कई प्रमुख डीडीए पार्कों, ग्रीन एरिया और हेरिटेज साइट्स में एंट्री फीस नहीं ली जाएगी।

डीडीए के मुताबिक ये सुविधा खास तौर पर मॉर्निंग वॉकर्स, जॉगर्स और फिटनेस गतिविधियों से जुड़े लोगों को राहत देने के लिए शुरू की गई है। सरकार का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को खुले वातावरण में स्वास्थ्य और फिटनेस से जोड़ना है। जिन प्रमुख स्थलों पर सुबह 10 बजे तक एंट्री फीस माफ की गई है, उनमें मेहरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क, बांसेरा, असिता, क्रांति उद्यान, वाटिका, अटल सद्भावना पार्क, वासुदेव घाट, वैष्णवी पार्क, द्वारका सेक्टर-16डी का डीडीए ग्रीन, अमृत बायोडायवर्सिटी पार्क, जसोला स्थित लाला हरदयाल पार्क और नरेला का स्मृति वन शामिल हैं। डीडीए ने स्पष्ट किया कि इसके अलावा दिल्ली के अन्य सभी डीडीए पार्क पहले की तरह आम लोगों के लिए मुफ्त खुले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में 16 हजार एकड़ आकर्षक हरित क्षेत्र फ्री : डीडीए फिलहाल राजधानी में 16 हजार एकड़ से अधिक हरित क्षेत्र का रखरखाव कर रहा है। इसमें 700 से ज्यादा पार्क, बायोडायवर्सिटी जोन, सिटी फॉरेस्ट, रीजनल पार्क और नेबरहुड गार्डन शामिल हैं। एजेंसी का कहना है कि इन हरित स्थलों का उद्देश्य पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ लोगों को बेहतर सार्वजनिक और प्राकृतिक स्थान उपलब्ध कराना है। अब ये सभी फिटनेस लवर्स के लिए फ्री हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें