यहां चलने की अनुमति नहीं दी जाएगी
मालवाहक वाहनों और बसों को छोड़कर सामान्य यातायात को रजोकरी सीमा से दिल्ली में प्रवेश की अनुमति होगी। इसके अलावा यातायात को अनिवार्य रूप से एनएच- 48 से राव तुला राम मार्ग, ओलोफ पाल्मे मार्ग पर परिवर्तित किया जाएगा। एनएच- 48 पर धौला कुआं की ओर किसी भी वाहन की आवाजाही की अनुमति नहीं होगी। दिल्ली में पहले से मौजूद सभी प्रकार के वाणिज्यिक वाहनों और बसों सहित सामान्य यातायात को रिंग रोड से पार नई दिल्ली की तरफ जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
प्रगति मैदान सुरंग में जाने नहीं दिया जाएगा
सभी प्रकार के मालवाहन वाहन, वाणिज्यिक वाहन, अंतरराज्यीय बसें, सिटी बसें जैसे डीटीसी बसें, दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल ट्रांजिट सिस्टम की बसों को मथुरा रोड (आश्रम चौक से आगे) भैरों रोड, पुराना किला रोड और प्रगति मैदान सुरंग के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी ।
सभी सिटी बसें रिंग रोड से बाहरी दिल्ली की तरफ चलेंगी। किसी भी बस को रिंग रोड पार कर नई दिल्ली की तरफ आने नहीं दिया जाएगा।
अंतरराज्यीय बसें रिंग रोड पार नहीं कर सकेंगी
अंतरराज्यीय बसों को दिल्ली में रिंग रोड या फिर रिंग रोड से आईएसबीटी तक प्रवेश की अनुमति होगी। दिल्ली में पहले से मौजूद बसें रिंग रोड व रिंग रोड से आगे दिल्ली की सीमाओं तक चल सकेंगी। ये बसें दिल्ली से बाहर जा सकेंगी। रजोकरी बॉर्डर से किसी भी बस को दिल्ली आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ये बसें आईएसबीटी सराय कालेखां जाने के लिए गुरुग्राम से महरौली-गुरुग्राम रोड होकर जा सकेंगी।
नई दिल्ली में ऑटो व टैक्सी की अनुमति नहीं होगी
वरिष्ठ पुलिस सूत्रों को कहना है कि अभी तक ये तय किया गया है कि ऑटो व टैक्सियों को नई दिल्ली जिले से बाहर यानी नई दिल्ली में आने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि, किसी टैक्सी के पास सवारी है तो वह सवारी छोड़कर नई दिल्ली इलाके से वापस जा सकती है। नई दिल्ली जिले के स्थानीय निवासियों और नई दिल्ली जिले की सीमा में स्थित होटलों और वैध बुकिंग वाले पर्यटकों को ले जाने वाली टैक्सियों को अनुमति होगी। किसी भी टैक्सी व ऑटो को नई दिल्ली में रुकने नहीं दिया जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर रहेगी दिक्कत
इस बात की पूरी संभावना है कि सम्मेलन के दौरान दिल्ली में मेट्रो सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी। प्रगति मैदान के पास होने के कारण सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन प्रभावित रह सकता है। लोगों को सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर चढ़ने व उतरने की अनुमति नहीं होगी।
नई दिल्ली के बाजार बंद रहेंगे
नई दिल्ली जिले के अधिकार क्षेत्र में आने वाले नियंत्रित क्षेत्रों के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी निजी और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, बाजार स्थान और मॉल बंद रहेंगे।
हवाई अड्डे, नई दिल्ली और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाया जाएगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वह सुझाए गए मार्गों का उपयोग करें और पर्याप्त समय रखें।
छुट्टी वाले दिन भी खुला रहेगा डाक विभाग
डाकघर का मकसद बहनों की राखी को सही सलामत भाई तक पहुंचाना है। 24 घंटे के अंदर देश के किसी भी कोने में राखी पहुंचा दी जाएगी। छुट्टी वाले दिन भी पोस्ट ऑफिस खुला रहेगा। बहनों की राखी भाइयों तक जल्दी पहुंच जाए इसके लिए कर्मचारियों को ओवर टाइम कराया जा रहा है। रक्षा बंधन वाले दिन भी पोस्ट ऑफिस खुला रहेगा। रक्षा बंधन पर राखी के लिए स्पेशल काउंटर बनाया गया है। सामान्य तौर पर राखी के पोस्ट को प्राथमिकता दी जाएगी।
ट्रैक कैसे करे?
राखी को आप इंडिया पोस्ट की वेबसाइट पर ट्रैक कर सकते हैं। यहां आपको पता चल जाएगा कि आपका ऑर्डर कहां पहुंचा है। आपको एक आईडी दी जाती है, जिससे आप अपने ऑर्डर को ट्रैक कर सकते हैं।