फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे के लिए दिल्ली में ट्रकों के प्रवेश पर रोक, ईपीसीए ने जारी किए निर्देश

Fri, 04 Jan 2019 04:19 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ट्रकों के प्रवेश पर लगी रोक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में गंभीर स्तर का प्रदूषण बरकरार है। वहीं, पार्टिकुलेट मैटर 2.5 और 10 अपने सामान्य मानकों से आपात स्तर पर ही बने हुए हैं। दिल्ली एनसीआर में आपात प्रदूषण को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण (ईपीसीए) ने शुक्रवार की रात 11 बजे से शनिवार की रात 11 बजे तक दिल्ली में ट्रकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि, जरूरी रसद और खाद्य सामग्री वाले वाहनों पर प्रतिबंध नहीं होगा।  

विज्ञापन


ईपीसीए ने कहा है कि सभी एनसीआर राज्य इस आदेश के पालन में अपना सहयोग दें। वहीं आम लोगों से निजी वाहन छोड़कर सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की अपील की है। सीपीसीबी की टास्क फोर्स ने बृहस्पतिवार की शाम ट्रकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की थी। इसके बाद ईपीसीए ने देर रात यह निर्णय लिया। इस संबंध में दिल्ली के मुख्य सचिव को चिट्ठी भी भेज दी गई है।

गौरतलब है कि टास्क फोर्स ने अपनी 44वीं बैठक में कहा है कि दिल्ली-एनसीआर की हवा में पीएम 10 का स्तर अपने सामान्य मानक 100 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से पांच गुना ज्यादा 500 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से थोड़ा अधिक है लेकिन खतरनाक पीएम 2.5 का स्तर अपने सामान्य मानक से करीब छह गुना ज्यादा (350 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर) पहुंच गया है। इसलिए यह जरूरी है कि वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर नियंत्रण लगाया जाए।  
विज्ञापन


बारिश की उम्मीद, सुधर सकती है हवा   
टास्क फोर्स की बैठक में मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ज्यादा होने की उम्मीद है इससे प्रदूषण कण बिखर सकते हैं। वहीं, 5 और 6 दिसंबर की रात में बारिश की संभावना है ऐसे में प्रदूषण की यह गंभीर स्थिति भी सुधर सकती है। टास्क फोर्स ने खुले में कूड़ा-कचरा जलाए जाने, ट्रैफिक जाम पर नियंत्रण, औद्योगिक प्रदूषण आदि पर नियंत्रण को लेकर सख्ती बरतने को कहा है। 

ऐसे वातावरण में करें अपना बचाव 
दिल्ली-एनसीआर की हवा में नए वर्ष के तीसरे दिन भी गंभीर प्रदूषण रहा। वहीं, ठंड भी बनी हुई है। ऐसे में जरूरी है कि सुबह और शाम के वक्त वॉक करने से बचें साथ ही एन-95 गुणवत्ता वाला मास्क पहनें।  
विज्ञापन


शहरों का एक्यूआई, गाजियाबाद सर्वाधिक प्रदूषित  
शहर             एक्यूआई  
03जनवरी        02 जनवरी 
दिल्ली 444          430
फरीदाबाद  411      411  
गाजियाबाद 458      455 
ग्रेटर नोएडा 433      438 
गुरुग्राम 370         458 
नोएडा 447          408  
नोट : आंकड़े का स्रोत: सीपीसीबी, 301 से 400 का एक्यूआई बहुत खराब और 401 से 500 का एक्यूआई गंभीर प्रदूषण को प्रदर्शित करता है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें