फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनरोलमेंट नंबर से भी मिलेगी कैश सब्सिडी

Fri, 03 Jan 2014 01:15 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू गैस उपभोक्ता आधार कार्ड का एनरोलमेंट नंबर देकर भी कैश सब्सिडी के लिए अपने खाते को लिंकअप करा सकते हैं। आधार कार्ड के बनने में देरी के चलते यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


जिले में एक जनवरी से घरेलू गैस की सब्सिडी सीधे ही उपभोक्ता के खाते में जमा कराने की योजना लागू हो गई है। सब्सिडी का लाभ पाने के लिए उपभोक्ता को गैस एजेंसी से आधार कार्ड और बैंक अकाउंट लिंकअप कराना होगा।

जिले में अब तक कुल 10 से 15 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने ही आधार कार्ड को लिंकअप कराया है। दरअसल, अन्य उपभोक्ताओं के पास आधार कार्ड ही नहीं है।

हालांकि गैस कंपनियों ने इसके लिए तीन माह का समय दिया है, लेकिन इतने कम समय में सभी उपभोक्ताओं का कार्ड बन पाना मुश्किल है।

कंपनियों ने उपभोक्ताओं को सहूलियत देते हुए व्यवस्था की है कि यदि किसी उपभोक्ता ने आधार कार्ड के लिए आवेदन कर दिया है, तो वह एनरोलमेंट नंबर देकर लाभ प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन


एनरोलमेंट नंबर से आधार कार्ड का पूरा ब्योरा इंटरनेट पर मिल जाएगा। इंटरनेट से आधार कार्ड की प्रति लगाकर गैस एजेंसी की ओर से उपलब्ध फॉर्म भरा जा सकता है। आधार कार्ड के साथ बैंक अकाउंट का ब्योरा भी देना जरूरी है।
विज्ञापन


लघु सचिवालय में बन रहे आधार कार्ड
जिला प्रशासन ने कैश सब्सिडी के मद्देनजर आधार कार्ड बनाने में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। लघु सचिवालय में आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं।

मार्च तक जिन उपभोक्ताओं ने आधार कार्ड को गैस एजेंसी से लिंकअप नहीं कराया, वे डायरेक्ट कैश सुविधा का लाभ नहीं प्राप्त कर सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें