फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा : इंजीनियर युवती से उबर कैब में दुष्कर्म

Fri, 15 Feb 2019 04:11 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सोसायटी निवासी एक इंजीनियर युवती से उबर कैब में चालक ने दुष्कर्म किया। घटना 5 फरवरी की रात की है। तहरीर के आधार पर 9 फरवरी को पुलिस ने दुष्कर्म की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज की, जिसे पीड़िता के कोर्ट में दिए गए बयान के आधार पर दुष्कर्म में तब्दील किया गया।

विज्ञापन


पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी चालक नूंह जिला निवासी आरव उर्फ नरवीर यादव और कैब मालिक महेंद्रगढ़ निवासी जोगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि वह आईटी कंपनी में इंजीनियर है।

उसने 5 फरवरी की रात लगभग 10:15 बजे सोसायटी से नोएडा जाने के लिए उबर कैब बुक की थी। बुकिंग आईडी पर जोगेंद्र नाम लिखा था, लेकिन उसका दोस्त आरव उर्फ नरवीर यादव कैब लेकर आया। आरोप है कि आरव उसे गलत रास्ते पर ले जाने लगा।
विज्ञापन


पीड़िता ने मोबाइल निकालकर रूट को गूगल मैप में सर्च किया और चालक से कहा कि वह गलत रास्ते पर है। इस पर चालक ने उससे मोबाइल छीन लिया और कैब सूनसान जगह खड़ी कर उसे मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। जाते हुए आरोपी पीड़िता से एक हजार रुपये भी छीनकर ले गया। 

जो कुछ भी हुआ वह खेदजनक है और किसी को ऐसे हादसे से न गुजरना पड़े। हम स्थानीय निकाय, जांच एजेंसियों से संपर्क में हैं और हर तरह से उनकी सहायता करेंगे।- उबर प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें