अंजली की हत्या की वक्त उसके दोस्त और हत्यारोपी अश्वनी यादव के मोबाइल की लोकेशन सेक्टर-62 आसपास ही थी। अश्वनी ने अंजली की हत्या के 30 मिनट बाद मोबाइल बंद किया है। तब भी वह नोएडा में ही था।
प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला है कि अंजली की मौसी कामिनी भदौरिया ने अश्वनी को पूर्व में हिदायत दी थी कि वह अंजली से दूर रहे। एसपी सिटी अरूण कुमार सिंह ने बताया कि अश्वनी ने सुबह 6:05 बजे जब अश्वनी को फोन किया तो उसकी लोकेशन सेक्टर-62 के आसपास ही थी।
अंजली का पीजी भी सेक्टर-62 की शताब्दी रेल विहार सोसायटी में है। आशंका है कि उसने सोसायटी के बाहर से ही अंजली को फोन कर मिलने के लिए बोला होगा। उसके फोन पर अंजली नीचे गई और आरोपी ने उसे गोली मार दी।