फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनी लॉड्रिंग केसः दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से ईडी ने की पूछताछ

Wed, 04 Apr 2018 10:03 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
satyendar jain - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन एक बार फिर हवाला कांड में फंसते नजर आ रहे हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार मंगलवार को मंत्री सत्येंद्र जैन से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूछताछ की।

विज्ञापन



गौरतलब है कि एमसीडी चुनावों से ठीक पहले सीबीआई ने दिल्ली के स्वास्थय मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ मनी लांड्रिंग मामले में प्राथमिक जांच दर्ज की थी। सत्येंद्र जैन पर हवाला काबोरियों के साथ सीधे संपर्क का भी आरोप है और वह जैन मनी लांड्रिंग में लिप्त पाए गये थे।

आयकर विभाग के दस्तावेज़ों में हवाला कारोबारियों के सत्येंद्र जैन से सीधे संपर्क का दावा किया गया था। इसमें कहा गया है कि हवाला कारोबारी फोन पर सीधे जैन से बात करते थे और उनके बीच कोड वर्ड में कुछ सौदे भी हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सत्येंद्र जैन - फोटो : ANI
आप नेता सत्येंद्र जैन हवाला कारोबारियों के जरिये 17 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी के मामले में भी आयकर जांच के घेरे में हैं। सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग की जांच में जैन मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल पाए गए हैं।

इस मामले की जांच अभी जारी है और विभाग इस बाबत उनसे तीन बार पूछताछ कर चुका है। हालांकि, जैन खुद पर लगे इन आरोपों से इनकार करते रहे हैं। केजरीवाल सरकार के इस वरिष्ठ मंत्री का कहना है कि हवाला कारोबारियों से उनका कोई नाता नहीं और इस मामले में उन्हें आरोपी नहीं, बल्कि गवाह के रूप में बुलाया गया था।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ कंपनियों की जांच में उनका नाम सामने आया, जिनसे वह पहले जुड़े हुए थे और इसी संबंध में उनका समन किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें