फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टास्क फोर्स ने सोरखा में हटाया अवैध कब्जा

Tue, 18 Apr 2017 07:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
Encroachment
विज्ञापन
भूमाफिया को लेकर एंटी टास्क फोर्स ने मंगलवार को अवैध कब्जा हटाने का काम शुरू कर दिया। ग्राम सोरखा में अवैध निर्माण तत्काल प्रभाव से गिरा दिया गया। जिलाधिकारी एनपी सिंह को गोपनीय सूचना मिली थी कि कुछ भूमाफिया द्वारा सोरखा जाहिदाबाद में गाटा संख्या 878 एवं 881 पशुचर की भूमि पर अवैध निर्माण कराया जा रहा है। 
विज्ञापन


डीएम ने तत्काल उपजिलाधिकारी दादरी को निर्देश दिए कि मौके पर जाकर जांच करते हुए अवैध निर्माण को रोकने की कार्यवाही की जाए। राजस्व विभाग टीम द्वारा मौके का निरीक्षण करते हुए पाया कि भूमि हिंडन के डूब क्षेत्र में है और जो नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में आती है। 

टीम ने पैमाइश कर नोएडा विकास प्राधिकरण के माध्यम से सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर्ताओं से मुक्त कराकर कुछ हिस्सों में तारबंदी कराई। राजस्व टीम द्वारा जेसीबी मशीन एवं मजदूरों की सहायता से अवैध निर्माण तुड़वाकर हटवा दिया गया है। अवैध निर्माण से मुक्त कराई गई जमीन की कीमत करोड़ों में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें