फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन दस मेट्रो स्टेशनों के बाहर अतिक्रमण हटा रहे मार्शल

Thu, 07 Dec 2017 04:33 PM IST
बृजेश सिंह/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
encroachment removed from laxmi nagar station - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेट्रो स्टेशनों के बाहर अतिक्रमण हटाने के लिए डीएमआरसी ने अपने मार्शल (सुरक्षाकर्मी) तैनात किए हैं। शुरुआत दस स्टेशनों से की गई है। यह मार्शल मेट्रो के निकास और प्रवेश गेट पर तैनात होते हैं और उसके आसपास होने वाले अतिक्रमण को हटाते हैं।
विज्ञापन


दस स्टेशनों के लिए कुल 34 मार्शलों की तैनाती की गई है। किराया निर्धारण समिति ने मेट्रो का किराया बढ़ाने के साथ स्टेशनों के आसपास होने वाले अतिक्रमण को लेकर अपनी सिफारिशी रिपोर्ट में चिंता जताई थी।

डीएमआरसी से स्टेशनों के आसपास होने वाले अतिक्रमण को हटाने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत बताई थी। अब मेट्रो ने किराया बढ़ाने के बाद दस स्टेशनों पर मार्शलों की तैनाती कर यात्रियों की दिक्कत को दूर करने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फिलहाल यह मार्शल सुबह और शाम पीक आवर्स में जब भीड़ ज्यादा होती है, तब तैनात किए जा रहे हैं। इस दौरान वह स्टेशन पर जाने वाले रास्तों, सीढ़ियों के आसपास रिक्शा, ई-रिक्शा, खोखे और भिखारियों को हटाने का काम करते हैं।
विज्ञापन


इन स्टेशनों पर तैनात हैं मार्शल
दिलशाद गार्डन, पीतमपुरा, एम्स, हौजखास, मालवीय नगर, साकेत, करोल बाग, उत्तम नगर, लक्ष्मी नगर और गोविंदपुरी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें