फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठः दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मुठभेड़, इनामी बदमाश घायल

Thu, 28 May 2020 07:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर नारायण फार्म हाउस के सामने पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर अस्पताल में भिजवा दिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मोदीपुरम हाईवे पर सवेरे मुठभेड़ हुई। घायल बदमाश जैयद है, जोकि बागपत के डोला गांव का रहने वाला है। मुठभेड़ के दौरान उसके दो साथी भाग गये। मौके पर दौराला सीओ जितेंद्र सरगम ओर पल्लवपुरम, दौराला, कंकरखेड़ा थाने की फोर्स मौजूद है।

जितेंद्र सरगम ने बताया कि यह बदमाश हाईवे पर गाड़ियों को रोक कर लूटपाट करते थे । सूचना पर आज बदमाशों का हाईवे पर पीछा किया गया। बदमाश डीसीएम गाड़ी में थे।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस को पीछा करते देख फायरिंग शुरू कर दी थी। पुलिस ने भी जवाब दिया। पुलिस ने उसके पास एक एक तमंचा, कारतूस और उनसे पकड़ी एक डीसीएम गाड़ी बरामद की है। 

घायल बदमाश पर 25 हजार का इनाम था। अन्य फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है। हाईवे पर सुबह-सवेरे हुई मुठभेड़ के दौरान वहां से गुजर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें