पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें खबर मिली थी कि नंदू गैंग के कुछ बदमाश जफरपुर इलाके में आ रहे हैं। इसी के तहत पुलिस ने तैयारियां कर रखी थीं। पुलिस ने बदमाशों के आने पर उनकी घेराबंदी कर ली।
दिल्ली में सोमवार सुबह जफरपुर इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से उस वक्त गूंज उठा, जब नंदू गैंग के बदमाशों और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इसमें पुलिस ने चार शूटरों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें खबर मिली थी कि नंदू गैंग के कुछ बदमाश जफरपुर इलाके में आ रहे हैं। इसी के तहत पुलिस ने तैयारियां कर रखी थीं। पुलिस ने बदमाशों के आने पर उनकी घेराबंदी कर ली। हालांकि बदमाशों ने बचने के लिए गोलियां चलाईं तो पुलिस को भी बचाव में गोलियां चलानी पड़ीं।
इस गोलीबारी में तीन बदमाश घायल हो गए और इसके साथ ही कुल चार शूटरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गिरोह के सदस्य नजफगढ़ इलाके में एक कारोबारी की हत्या की साजिश रच रहे थे। उन्होंने कहा कि अभी विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।