फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Encounter: रोहिणी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, टिल्लू ताजपुरिया गिरोह के दो शूटर गिरफ्तार

Fri, 06 Dec 2024 10:11 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एसओजी ने तीन संदिग्ध पकड़े (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने रोहिणी इलाके में गोलीबारी के बाद टिल्लू ताजपुरिया गिरोह के दो शूटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों शूटर के पैरों में गोली लगी और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। उनकी पहचान सोनीपत के नरेंद्र (24) और पानीपत के अभिषेक (22) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में दो शूटर की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद ये गिरफ्तारियां की गईं। अधिकारी ने कहा, 'उन्हें पकड़ने के लिए टीमें बनाई गईं। जब उनसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया तो उन्होंने टीम पर गोलियां चलाईं। पुलिस ने जवाबी गोलीबारी की जिसमें दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें