फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: उस्मानपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो अपराधियों के पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

Mon, 05 Oct 2026 09:51 AM IST
Vijay Singh Pundir न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Delhi police - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में स्पेशल स्टाफ टीम और दो अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में मोहम्मद कैफ और मोहम्मद जसीम को गोली लगी है। दोनों अपराधियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, 'नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम के साथ मुठभेड़ में उस्मानपुर इलाके में दो अपराधियों, मोहम्मद कैफ और मोहम्मद जसीम, के पैरों में गोली लगी। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। स्पेशल स्टाफ टीम को जानकारी मिली थी कि दोनों आरोपी जंगल वाले रास्ते से उस्मानपुर में अपने घर पहुंचने वाले हैं। इस जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में जाल बिछाया।

पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंचते ही दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर पुलिस टीम पर गोलीबारी की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस के दो जवान भी गोलीबारी की चपेट में आए और उनकी बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोलियां लगीं, लेकिन वे सुरक्षित बच गए। मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ़ से लगभग 26 राउंड गोलियां चलीं। मामले की आगे की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें