फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, गोली लगने से चार बदमाश घायल

Thu, 11 Jul 2019 08:41 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
बुलंदशहर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में चार बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक बदमाश की हालत नाजुक बनी हुई है। 
विज्ञापन


अगौता पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। लूट की वारदात को अंजाम देने जा रहे बदमाशों से पुलिस के बीच कई राउंड गोलियां चलीं। मुठभेड़ में चारों बदमाशों के पैर में गोली लगी। 

चारों बदमाशों पर आधा दर्जन से ज्यादा संगीन अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। घायल तीन बदमाशों को जिला अस्पताल में  भर्ती कराया है। एक बदमाश की नाजुक स्थिति को देखते हुए हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


बदमाशों के पास से चार तमंचे, भारी मात्रा में कारतूस, दो बाइक बरामद की हैं। घायल बदमाशों में इमरान पुत्र अलीम, बादल पुत्र वीर सिंह, आमिर पुत्र यामीन, असलम पुत्र इस्लाम शामिल हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें