फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्रामः पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी बदमाश भंवर सिंह घायल

Tue, 18 Sep 2018 04:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
encounter in gurugram
विज्ञापन
गुरुग्राम के मानेसर में कुख्यात गैंगस्टर भंवर और पुलिस के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़ में बदमाश को गोली लग गई। पटवारी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में वांछित गैंगस्टर भवर सिंह को गोली लगी जिसके बाद उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि  पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश को दबोच लिया है। पालम विहार क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि आज गैंगस्टर भंवर मानेसर इलाके में आएगा। इसके बाद पुलिस ने चारों तरफ से भंवर सिंह को घेर लिया।
विज्ञापन


इस दौरान दोनों तरफ से फायरिंग हुई और इसी बीच भंवर सिंह को गोली लग गई। मौके पर पुलिसबल और पुलिस के आला अधिकारी पहुंचकर जांच में जुटे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें