दिल्ली पुलिस ने साउथ दिल्ली में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक लाख रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। यह बदमाश काफी समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था और कई आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त था। पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ के बाद यह गिरफ्तारी हुई।
आज तड़के साउथ दिल्ली का इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से सहम उठा। दिल्ली पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश का एनकाउंटर किया है। एनकाउंटर के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी है। इस बदमाश पर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
यह एनकाउंटर मैदानगढ़ी थाना क्षेत्र में हुआ। एनकाउंटर के दौरान बदमाश के घायल होने की खबर है। बताया जाता है कि उसके पैर में गोली लगी है। इस बदमाश को पुलिस डकैती के केस में तलाश रही थी। एनकाउंटर के दौरान बदमाश की ओर से की गई फायरिंग में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। बदमाश का नाम स्वान उर्फ सवान मुछर मामा है।