शनिवार देर रात कोतवाली देहात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने कई राउंड चली गोलियां चलाई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों को गोली लगी है। दोनों बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पकड़े गए बदमाशों के पास से नोएडा से लूटी गई एक बाइक, दो तमंचे और आधा दर्जन कारतूस बरामद किया गया है। घायल बदमाशों की पहचान तौफीक और रफीक के रूप में हुई है।
पकड़े गए बदमाशों ने 20 अक्टूबर को चेकिंग के दौरान कोतवाली देहात क्षेत्र में होमगार्ड बदलू सिंह को गोली मार दी थी। दोनों बदमाशों पर जिला एटा , फिरोजाबाद, और बुलंदशहर में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।