फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैशन डिजाइनर रितु कुमार के 70 से ज्यादा स्टोर पर इनकम टैक्स की पड़ी रेड, 24 घंटे से चल रही जांच

Thu, 31 May 2018 09:38 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ritu kumar
विज्ञापन
मशहूर फैशन डिजाइनर रितु कुमार के देशभर में 70 से ज्यादा स्टोर पर इनकम टैक्स की रेड पड़ी है। नोएडा के माल ऑफ इंडिया के 2 स्टोर, खान मार्केट, साउथ एक्सटेंशन के स्टोर पर सोमवार से शुरू हुई रेड रात भर चली और इस समय यानि मंगलवार तक चल रही है। सोमवार से ही स्टोर के कर्मचारियों के मोबाइल लेकर अभी तक घर नहीं जाने दिया। जिनमें कई महिलाकर्मी है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जिन लोगों के यहां आईटी ने सर्वे किया है वे सभी फैशन इंडस्ट्री के बड़े नाम हैं। यह कार्रवाई नीरव मोदी की तरह नकदी में बिक्री दिखाकर टैक्स चोरी करने के आरोप में हुई है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

डिजाइनर शोरूम मालिकों के आवास में छापेमारी की गई

ritu kumar
बताया जा रहा है कि कर अधिकारियों ने कम से कम 70 स्थानों पर छापेमारी की है। सूचना मिली है कि इन फैशन डिजाइनरों के खिलाफ बड़े लेनदेन से जुड़ी जानकारियां मिली थी, जिनके आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

कार्रवाई के तहत उत्तर और दक्षिण दिल्ली के कुछ ठिकानों और कुछ डिजाइनर शोरूम मालिकों के आवास में छापेमारी की गई। उन्होंने कहा कि छापेमारी की कार्रवाई जारी है। इस दौरान दस्तावेजों और कम्प्यूटर से जुड़े उपकरण बरामद किए गए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें