फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण के खिलाफ भड़के कर्मचारी

Tue, 12 Apr 2016 12:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा की 23 सब डिवीजनों को निजी हाथों में देने के विरोध में सभी बिजली दफ्तरों में दो घंटे तक कामकाज ठप रहा। कर्मचारियों ने इस दौरान धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


बिजली दफ्तरों में कार्य प्रभावित होने से उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। कर्मचारियों ने मंगलवार को भी सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक कामकाज ठप कर धरना प्रदर्शन का एलान किया है।

ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन व एचएसईवी वर्कर्स यूनियन की ज्वाइंट एक्शन कमेटी के तत्वावधान में प्रदर्शन किया गया। इसका असर बिजली दफ्तरों के कामकाज पर दिखाई दिया।
विज्ञापन


बिजली संबंधित शिकायतों का इस दौरान समाधान नहीं हुआ। बिलों को ठीक कराने पहुंचे उपभोक्ताओं को लौटना पड़ा। ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने इस दौरान निर्णय लिया कि किसी भी कीमत पर सब डिवीजनों को निजी हाथों में जाने नहीं दिया जाएगा। सभी बिजली दफ्तरों की निगरानी की जाएगी और ठेकेदारों को दफ्तरों में घुसने नहीं दिया जाएगा।

कर्मचारियों को एचएसईबी के राज्य उपप्रधान सत्यपाल नरवत, सर्कल सचिव अशोक कुमार व संतराम लांबा, ओल्ड यूनिट के प्रधान करतार सिंह व चेतराम, सचिव जयभगवान, भगतराम, एनआईटी के प्रधान फूलमन, बल्लभगढ़ व ग्रेटर फरीदाबाद के प्रधान रमेश चंद तेवतिया, सचिव परमाल सिंह व करमवीर सिंह ने संबोधित किया। मंगलवार को ओल्ड फरीदाबाद, ग्रेटर फरीदाबाद, बल्लभगढ़, एनआईटी और फरीदाबाद के सर्कल कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।

एसडीओ दफ्तर पर जड़ा ताला
फरीदाबाद। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन ने यूनियन के पदाधिकारियों ने सोमवार को विभाग के नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और बायोमीट्रिक मशीन से हाजिरी लगवाने के विरोध में मथुरा रोड स्थित एसडीओ कार्यालय पर संगठन के उप महासचिव सुनील खटाना की अगुवाई में ताला जड़ दिया गया।

खटाना ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों की नियमित भर्ती न करके ठेका प्रथा को बढ़वा दे रही है। कच्चे कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोत्तरी करने के बजाय उनके वेतन को लगभग आधा किया जा रहा है। बिजली विभाग में स्थायी कर्मचारियों की कमी के बावजूद बायोमीट्रिक मशीन से हाजिरी लगाने का दबाव बनाया जा रहा है।

यूनियन ने चेतावनी दी कि सरकार यदि बिजली विभाग का निजीकरण करना बंद नहीं किया तो प्रदेशभर में आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में चेतराम शर्मा, जय भगवान आंतिल, जगदीश भाटी, कुलदीप सिंह, मुनीष कुमार, मनोज, कर्मबीर यादव, बीर सिंह, राम सुमेर यादव, जिनेश जुनेजा, सुनील चौहान, मुरारी लाल, जगदीश सिंह, वीर सिंह रावत, मोनिका राणा, भगत राम, सतीश कुमार छाबड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें