फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंट्रोल एरिया एक्ट नोटिस के बाद ढहाई गयी अवैध कॉलोनी

Thu, 29 Oct 2015 06:45 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला नगर योजनाकार ने बृहस्पतिवार को भोंडसी-दमदमा रोड पर काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर बुल्डोजर चलाया। दस्ते ने कंट्रोल एरिया एक्ट का उल्लंघन कर बनाए जा रहे अवैध निर्माण को ढहा दिया।
विज्ञापन


जिला नगर योजनाकार विभाग की ओर से भोंडसी-सहजावास गांव में आठ एकड़ जमीन पर कट रही कॉलोनी को रोकने के लिए कंट्रोल एरिया एक्ट के तहत नोटिस जारी किया था।

जिसके चलते ड्यूटी मजिस्ट्रेट व भोंडसी थाना पुलिस के साथ दस्ता मौके पर पहुंचा। दस्ते ने यहां पर फैले सड़क के जाल को तोड़ने के साथ तीन भवन ढहा दिए।

इस दौरान लोगों ने विरोध भी किया। लेकिन भोंडसी थाने की पुलिस ने लोगों को शांत करा दिया। विरोध करने वालों का आरोप था कि बिना नोटिस के उनके निर्माण को ढहाया जा रहा है।

विभाग ने अभियान चला कर आठ डीपीसी भी गिरा दीं। इस दौरान जेई तकदीर, मांगेराम, राम रजनीश, डीटीपी इंफोर्समेंट नरेन्द्र सोलंकी और थाना प्रभारी नरेन्द्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें