फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्तों का भी रीति-रिवाज से होगा दाह संस्कार, द्वारका में नए विद्युत शव दाह गृह का निर्माण जल्द

Wed, 28 Nov 2018 09:30 AM IST
सर्वेश कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

अब कुत्तों के अंतिम संस्कार के लिए जल्द द्वारका क्षेत्र में विद्युत शवदाह गृह की शुरुआत होगी। दक्षिणी नगर निगम ने इसे अमली जामा पहनाने की तैयारियां शुरू कर दी है। पालतू कुत्तों के मालिकों के आग्रह पर उनके शव का धार्मिक रीति रिवाज से दाह संस्कार करने का भी इंतजाम होगा।

विज्ञापन


निगम के इस कदम से संक्रमण और बदबू के अलावा प्रदूषण से भी राहत मिलेगी। द्वारका के सेक्टर-29 में प्रस्तावित इस विद्युत शव दाह गृह में एक दिन में 30 कुत्तों का संस्कार किया जा सकेगा। दक्षिणी दिल्ली निगम के निदेशक(पशुपालन)डॉ. आरबीएस त्यागी के मुताबिक इस शव दाह गृह के निर्माण से बदबू और प्रदूषण की समस्या भी दूर होगी।

अगर किसी पालतू कुत्ते का मालिक धार्मिक रीति रिवाज से उसके शव का दाह संस्कार करवाना चाहता है तो इसके लिए भी इंतजाम किए जाएंगे।

पालतू कुत्तों के मालिकों से लिया जाएगा शुल्क  
पालतू कुत्तों के अंतिम संस्कार के लिए दक्षिणी निगम उनके मालिकों से शुल्क लेगा। हालांकि लावारिस कुत्तों की मौत पर उनका निशुल्क अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन


अब तक नहीं थे इंतजाम
पशुओं की मौत के बाद उनके अंतिम संस्कार के लिए इंतजाम न होने की वजह से कई दिनों तक उनके शव पड़े रहते थे, जिससे आसपास के क्षेत्रों में बदबू और संक्रमण फैलता रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें