फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी, दिल्ली में सस्ती होगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्लीवालों की जेब पर पड़ रहा महंगाई का बोझ अब कुछ कम हो जाएगा। बुधवार को दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने उस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है जिसमें बिजली पर सब्सिडी देने की बात थी।
विज्ञापन


इस तरह से दिल्ली में अब बिजली की दरों में घटोतरी होगी और बिजली बिल भी कम आएगा। दिल्ली सरकार के इस फैसले से महंगाई की मार झेल रहे दिल्लीवासियों को बड़ी राहत मिली है।

पिछली बार जब बिजली की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी और सब्सिडी हटाई गई थी तो विपक्षी दलों समेत आम जनता भी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आई थी पर पेट्रोल के दाम कम किए जाने के बाद अब बिजली में सब्सिडी एक बड़ा राहत का फैसला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

400 यून‌िट तक ब‌िजली पर म‌िलेगी सब्स‌िडी

बुधवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए दिल्ली सरकार ने यह निर्णय लिया है कि बजट में घोषित बिजली सब्सिडी को 11 अगस्त से लागू कर दिया जाएगा।

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दिल्ली सरकार का बजट संसद में पेश करते हुए ‌घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली में सब्सिडी दिए जाने का ऐलान किया था।

बजट के उसी प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने बुधवार को घोषणा कर दी है कि घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली में सब्सिडी 11 अगस्त से दी जाएगी।

गौरतलब है कि दिल्ली के बजट में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए 400 यूनिट तक की बिजली पर सब्सिडी देने की घोषणा की गई थी। इसके अनुसार 0-200 यूनिट तक 1.20 पैसे/यूनिट और 201-400 यूनिट तक 80 पैसे/यूनिट की सब्सिडी का प्रावधान है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें