25 किलोवाट तक उपभोक्ताओं के प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे। मीटर लगाने में अधिक लाइन लॉस वाले क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जा रही है। दूसरे चरण में अन्य खंडों में प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे। स्मार्ट मीटर मोबाइल फोन की तरह काम करेगा। इसमें सिम लगेगी। सिम के नंबर से ही मीटर रिचार्ज होगा। इसको पूरी तरह मोबाइल से ट्रेस किया जा सकेगा। बिजली आपूर्ति का विवरण इसमें दर्ज रहेगा।
पहले चरण में ग्रेनो, दनकौर, जेवर और दादरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के पोस्टपेड पुराने मीटरों को बदल कर नए स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे। नए स्मार्ट मीटर जीपीएस आधारित होंगे। जिससे मीटर से छेड़छाड़ करने की सूचना निगम मुख्यालय में लगे सर्वर पर पहुंच जाएगा। जिससे उपभोक्ताओं के लगे मीटरों की जांच कराई जाएगी। मीटर में छेड़छाड़ की पुष्टि होने पर उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जिले में स्मार्ट मीटर लगाने के पहले चरण में कंपनी ने सर्वे शुरू कर दिया है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्राें के सभी उपभोक्ताओं के मीटर बदले जाएंगे। -संजीव कुमार वैश्य, अधीक्षण अभियंता, नोएडा