फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस पर गिरा बिजली का तार, बाल-बाल बचे 15 बच्चे, टला बड़ा हादसा

Thu, 03 Jan 2019 06:04 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रबूपुरा
विज्ञापन
school bus - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

रबूपुरा-जेवर मार्ग पर बीरमपुर गांव के पास बुधवार सुबह 15 बच्चों की जान पर आफत बन आई। एक स्कूल बस के ऊपर बिजली का तार टूटकर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे से कुछ सेकंड पहले ही विद्युत आपूर्ति कट गई थी, अन्यथा बच्चों की जिंदगी खतरे में पड़ जाती। बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित हैं। उधर, इस घटना की सूचना मिलते ही कई अभिभवक स्कूल पहुंच गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लोगों ने बस के ऊपर टूटकर गिरे तारों को बामुश्किल हटाकर बस स्कूल के लिए रवाना की। दूसरी ओर, मंगलवार को गांव में भी एलटी लाइन के तीनों तार टूटकर गिर गए थे।

विज्ञापन


गांव आकलपुर के एक निजी स्कूल की बस बीरमपुर, तनाजा व मुरादगढ़ी आदि गांवों से नर्सरी से 8वीं तक के 15 बच्चों को लेकर बीरमपुर से जा रही थी। रबूपुरा-जेवर मार्ग पर बीरमपुर गांव के पास गांव से होकर गुजर रही जर्जर विद्युत एलटी लाइन का तार उलझकर बस की छत पर टूटकर गिर गया। लोगों ने बताया कि इस घटना से कुछ सेकेंड पहले ही बिजली आपूर्ति कटी थी। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव से गुजर रही विद्युत लाइन जर्जर हो चुकी है। आए दिन इसके तार टूटकर गिरते रहते हैं। कई बार विभागीय अधिकारियों से उक्त लाइन के तारों को बदलवाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। इसके चलते ग्रामीणों में विभाग के प्रति आक्रोश पनप रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि इससे पूर्व मंगलवार सुबह जैसे ही बीरमपुर गांव में विद्युत आपूर्ति शुरू हुई तो आबादी के बीच से गुजर रही एलटी लाइन के तीनों तार अचानक टूटकर गिर पड़े। इस दौरान यहां से अपने पशुओं को लेकर जा रहा युवक बाल-बाल बचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें