फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा-गाजियाबाद में दौड़ेंगे बिजली चालित वाहन

Sun, 02 Jun 2019 05:08 AM IST
राजेश सैनी सुशील पांडेय, नोएडा

सार

- एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड की ओर से चार्जिंग स्टेशन लगाने को प्राधिकरण को दिया प्रस्ताव
- बिजनेस मॉडल पर आधारित होंगे चार्जिंग स्टेशन
- नोएडा में 100 स्थानों पर होगा सर्वे का काम
विज्ञापन
electric vehicles (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा-गाजियाबाद में बिजली चालित वाहन दौड़ेंगे। तैयारियों की पहली कड़ी में बिजनेस मॉडल पर आधारित चार्जिंग स्टेशन लगाने का प्रस्ताव एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) की ओर से नोएडा प्राधिकरण को दिया गया है, जो कि मिनिस्ट्री ऑफ पावर के अंतर्गत पीएसयू की ज्वाइंट वेंचर कंपनी है। इससे स्थानीय एजेंसी को भी लाभ होगा। इस पर जल्द ही नोएडा प्राधिकरण और ईईएसएल के बीच एमओयू साइन होने वाला है। इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने 2018 के अपने ड्राफ्ट रिपोर्ट में यूपी के पांच शहरों में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए ग्रीन रूट ढूंढने की घोषणा की थी।

विज्ञापन


100 स्थानों पर ईईएसएल करेगी सर्वे
नोएडा में 100 स्थानों पर ईईएसएल की ओर से चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए सर्वे करने की बात सामने आ रही है। इसमें पहले चरण में 10 से 15 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।  

पहले चरण में चौपहिया वाहनों के लिए बनेंगे चार्जिंग स्टेशन
ईईएसएल की ओर से पहले चरण में चौपहिया वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन लगाने को प्राथमिकता दी जाएगी। यहां पार्किंग स्थल और चार्जिंग स्टेशन तक पहुंचने की सुविधा आदि का भी ख्याल किया जाएगा। इसके बाद दोपहिया, तीन पहिया और भारी वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाने की कवायद की जाएगी।
विज्ञापन


गाजियाबाद से भी कंपनी करेगी बात
कंपनी प्रबंधन का कहना है कि नोएडा प्राधिकरण को प्रस्ताव दिया गया है। इसके बाद गाजियाबाद के अधिकारियों से बातचीत की जाएगी और वहां बिजली चालित वाहनों को लगाने के लिए प्रस्ताव दिया जाएगा।

मोबाइल ऐप आधारित होंगे चार्जिंग स्टेशन
ऐसे चार्जिंग स्टेशन को ढूंढने के लिए वाहन चालकों को मोबाइल ऐप का सहारा लेना होगा। यही नहीं अगर चार्जिंग की सुविधा लेनी है तो वह पहले भी बता सकते हैं। साथ ही चार्जिंग स्टेशन तक पहुंचने के लिए नेविगेटर की भी मदद मिलेगी।

प्राधिकरण और ईईएसएल दोनों को होगा फायदा
यह ऐसा प्रस्ताव है जिसमें प्राधिकरण और ईईएसएल दोनों को फायदा होगा। यह एक बिजनेस मॉडल पर आधारित होगा। इसमें प्राधिकरण जमीन देगा और ईईएसएल अपने पैसे से चार्जिंग स्टेशन बनाएगा। यूजर की ओर से जो पैसे मिलेंगे उसमें दोनों का लाभ होगा।

Trending Videos
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर भी बनेंगे चार्जिंग स्टेशन
एडवांस सर्विसेज फॉर सोशल एंड एडमिनिस्ट्रेटिव रिफॉर्म्स (असर) के कंट्री हेड और ईज ऑफ डुइंग बिजनेस के प्रोग्राम डायरेक्टर अभिजीत सिन्हा ने बताया कि उनकी कंपनी की ओर से देश में बिजली चलित वाहनों को प्रमोट करने का प्रस्ताव दिया गया था, जिसे सरकार ने मान लिया। इसके बाद मिनिस्ट्री ऑफ पावर ने एक गाइडलाइन बना दी। यही नहीं उनकी ओर से दिए गए प्रस्ताव पर देश के दो हाइवे दिल्ली-आगरा के तहत यमुना एक्सप्रेसवे और दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे को बिजली चालित एक्सप्रेसवे बनाने की दिशा में काम चल रहा है। यहां दूसरी अन्य कंपनियों की ओर से चार्जिंग स्टेशन बनाए जाने पर बातचीत चल रही है।

प्रदूषण की रोकथाम में होगा बेहद कारगर
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की रोकथाम में बिजली चालित वाहन बेहद कारगर साबित हो सकते हैं। पेट्रोल और डीजल से चलने वाले वाहनों के बदले में बिजली से चलने वाले ऐसे वाहन लोगों को राहत देने का काम करेंगे।

नोएडा प्राधिकरण से बातचीत चल रही है। शहर में जल्द ही चार्जिंग स्टेशन बनाए जाने के लिए एमओयू साइन होने की उम्मीद है। इसके बाद कंपनी शहर में चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए सर्वे का काम शुरू कर देगी।- एन मोहन, हेड, इलेक्ट्रिक चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, ईईएसएल

यमुना एक्सप्रेसवे और अन्य प्रमुख स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन लगाए जाने को लेकर बातचीत चल रही है। इसके अलावा बिजली चालित वाहन कंपनियों को भी आगे बढ़ने को प्रोत्साहित किया जा रहा है। जल्द ही देश में बिजली चालित वाहन सड़कों पर दौड़ते दिखेंगे।- अभिजीत सिन्हा, प्रोग्राम डायरेक्टर, ईज ऑफ डुइंग बिजनेस और कंट्री हेड, एडवांस सर्विसेज फॉर सोशल एंड एडमिनिस्ट्रेटिव रिफॉर्म्स 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें