दिल्ली विधानसभा चुनाव फतह करने में अब भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह खुद माइक्रो मैनेजमेंट में जुट गए हैं।
प्रदेश प्रभारियों को नसीहत देने के बाद अब उन्होंने बूथ अध्यक्षों में जोश भरने की रणनीति तैयार की है। यह पहली बार होगा कि भाजपा का कोई राष्ट्रीय अध्यक्ष बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक करे।
‘बूथ जीतो चुनाव जीतो’ की रणनीति को ध्यान में रख अमित शाह ने बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक करने का फैसला लिया है। भाजपा के सभी जिलाध्यक्षों को यह फरमान जारी कर दिया गया है कि वे 16-17 जनवरी को अपनी तरफ से तैयारी पूरी करें।