फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रिशियन के बेटे को 70 लाख रुपये का पैकेज, जामिया मिल्लिया इस्लामिया से किया है डिप्लोमा

Wed, 22 Aug 2018 10:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Elections son
विज्ञापन
जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मैकेनिकल इंजीनियरिंग छात्र और मूल रूप से मेरठ निवासी मोहम्मद आमिर अली को अमेरिकी कंपनी ने 70 लाख रुपये सालाना पैकेज का ऑफर किया है। आमिर के पिता शमशाद अली जामिया में ही इलेक्ट्रिशियन है।
विज्ञापन


जामिया के डिप्लोमा इंजीनियरिंग के छात्र को यह नौकरी इलेक्ट्रिक चार्जिंग कार प्रोजेक्ट के चलते मिली है। नॉर्थ कैरोलीना (अमेरिका) की कंपनी फ्रीसन मोटर वर्क्स ने एक लाख अमेरिकी डॉलर के साथ बैट्री मैनेजमेंट में सिस्टम इंजीनियर पद का ऑफर लेटर दिया है। इसी साल दिसंबर में आमिर को कंपनी ज्वाइन करनी है। 

जामिया से मैकेनिकल इंजीनियरिंग (2015-2018 बैच) में डिप्लोमा प्राप्त आमिर के मुताबिक, भारत में वायु प्रदूषण बड़ी समस्या है। इसका हल सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहन ही हैं, लेकिन चार्जिंग की सुविधा न होने की वजह से ऐसे वाहनों को सफलता नहीं मिल पाती है। इसीलिए मैं चार्जिंग की सुविधाओं का विकास कर, अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन के इस्तेमाल पर जोर देना चाहता हूं।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन

कर्ज लेकर 2015 में लिया था दाखिला

आमिर के पिता शमशाद अली के मुताबिक, बचपन से ही आमिर को इलेक्ट्रिक उपकरण बेहद पसंद थे। सामान्य बच्चे खिलौनों से खेलते थे, लेकिन वे इलेक्ट्रिक उपकरण से खेलना पसंद था। आमिर के सवाल बेहद चौंकाने वाले होते थे, जो मुझे पता नहीं होते थे। 

इसके चलते मैं उन सवालों का जवाब भी नहीं दे पाता था। आमिर ने 2014 में ही 12वीं पास कर ली थी, लेकिन घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उन्हें उस साल दाखिला नहीं मिल पाया।  सात भाई-बहनों में आमिर दूसरे नंबर पर हैं। वर्ष  2015 में आमिर ने जामिया में डिप्लोमा प्रोग्राम में दाखिला लिया, वो भी कर्जे के पैसे से। 

पिता की गिफ्ट कार को इलेक्ट्रिक चार्जिंग में की तब्दील
आमिर के पिता ने बताया कि घर के हालात ठीक नहीं थे, लेकिन कर्जा लेकर उन्होंने 50 हजार रुपये में पुरानी कार आमिर को दी। इसी मारुति 800 कार को  आमिर ने इलेक्ट्रिक चार्जिंग कार में तब्दील कर दिया। आमिर की तकनीक जामिया प्रबंधन को भी बेहद पंसद आई और 29 अक्टूबर 2017 को आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में उसे प्रदर्शित किया गया। 

तकनीक को देश ही नहीं दुनिया के इंजीनियर ने पसंद किया। जामिया के सेंटर फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप (सीआइई) के तहत  प्रोफेसर वकार आलम और सीआइई के सहायक निदेशक डॉ. प्रभाष मिश्र के नेतृत्व में  इलेक्ट्रिक कार प्रोजेक्ट पर काम किया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें