फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट के लिए कांग्रेस में उठा बवाल, राहुल के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे नेताओं के समर्थक

Sun, 21 Apr 2019 03:22 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में लोकसभा चुनाव के नामांकन में सिर्फ दो दिन बचे हैं और रविवार तक भी तीनों प्रमुख पार्टियों आप, भाजपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी तय नहीं किए हैं। इसी बीच दिल्ली कांग्रेस में सीटों को लेकर बवाल हो गया है। आज पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं के समर्थकों ने अपने नेता को टिकट दिलाने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के घर के बाहर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि जहां रविवार सुबह राज कुमार चौहान के समर्थकों ने राहुल गांधी के घर के बाहर उन्हें टिकट दिलाने के लिए जबरदस्त प्रदर्शन किया वहीं दोपहर होते-होते महाबल मिश्रा के समर्थक कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करने लगे।


बता दें कि महाबल मिश्रा के समर्थकों ने पार्टी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर मांग की कि पश्चिम दिल्ली से किसी बाहरी को खड़ा न किया जाए, महाबल मिश्रा को टिकट दिया जाए। वहीं राजकुमार चौहान के समर्थकों ने भी राहुल गांधी के घर के बाहर प्रदर्शन कर यही मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें