फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग ने लिया विधानसभा चुनाव तैयारियों का जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

Tue, 05 Nov 2019 06:59 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
चुनाव आयोग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में होने वाले विधानसभा के चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। आयोग ने राज्य के चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक कर मतदाता सूचियों को नई मतदाता सूची बनाने का निर्देश भी दिया। सोमवार को आयोजित इस बैठक में मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम डालने और संशोधन जैसे कामों को समय से पूरा करने की भी चर्चा हुई।

विज्ञापन


 वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त संदीप सक्सेना की अध्यक्षता में सम्पन्न इस बैठक में चुनाव खर्च एवं मीडिया महानिदेशकों और दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी व स्थानीय निकायों सहित अन्य वरिष्ठ अफसर उपस्थित रहे। संशोधित मतदाता सूची के प्रारूप मसौदे को 15 नवंबर तक प्रकाशित होना है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 22 फरवरी को समाप्त हो रहा है। इसके लिए अगले दो महीने में तैयारियों को पूरा करके चुनाव प्रक्रिया पूरा करने का लक्ष्य है। आयोग ने नए मतदाताओं द्वारा अधिक से अधिक संख्या में मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए जागरूकता शिविर आयोजित करने के लिए कहा है ।  
विज्ञापन


छह जनवरी 2020 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। मतदाता बनने के लिए एक जनवरी 2020 तक आवेदन किये जा सकते हैं। चुनाव आयोग ने दिव्यांग और 80 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों को डाक मतपत्र से मतदान की सुविधा भी प्रदान की है। इसे देखते हुए सक्सेना ने अधिकारियों को ऐसे मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित करके इन्हें मतदान संबंधी सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के इंतजाम करने को भी कहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें