Delhi: चुनाव आयोग ने आज बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती से बातचीत की है। आयोग ने मुद्दों की बेहतर समझ के लिए बातचीत की है। बैठक में बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा और पार्टी कोषाध्यक्ष श्रीधर भी मौजूद थे।
चुनाव आयोग ने मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती से दिल्ली में बातचीत की। यह बातचीत राजनीतिक दलों सहित विभिन्न हितधारकों के साथ अधिक से अधिक और नियमित जुड़ाव को बढ़ावा देने की पहल के तहत की गई।
विज्ञापन
बैठक के दौरान बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा और पार्टी कोषाध्यक्ष श्रीधर भी मौजूद थे। वहीं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी के साथ निर्वाचन सदन में बीएसपी नेतृत्व से बातचीत की।