फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EC की वसूली: दिल्ली में 44 दिनों में 11.28 करोड़ कैश, भारी मात्रा में शराब और ड्रग्स भी जब्त; देखें आंकड़े

Mon, 15 Apr 2024 08:20 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

लोकसभा चुनाव के चलते देश भर में आचार संहिता लगी हुई है। इस दौरान चुनाव आयोग ने दिल्ली में 11 करोड़ से ज्यादा का कैश बरामद किया है। इसके अलावा भारी मात्रा में शराब और ड्रग्स भी जब्त की है। चुनाव आयोग ने आंकड़ा जारी किया। 
विज्ञापन
गाड़ियों की चेकिंग करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव प्रचार में इस्तेमाल होने वाले धनबल और अन्य अवैध चीजों इस्तेमाल करने वाले पर विभिन्न एजेंसियों ने नकेल कसना शुरू कर दिया है। बीते 44 दिनों में दिल्ली में 11.28 करोड़ नकद विभिन्न एजेंसियों ने पकड़ा है। साथ ही भारी मात्रा में शराब और ड्रग्स भी पकड़ा गया है।

विज्ञापन

निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि बीते एक मार्च से 13 अप्रैल के दौरान दिल्ली में लोकसभा चुनाव को लेकर कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई लगातार जारी है। इस अवधि के दौरान नकदी, ड्रग्स, शराब जैसे चीजों को भारी मात्रा में जब्त किया गया है। 

चुनाव आयोग से मिले आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में बीते 44 दिनों में 11.28 करोड़ नकद के अलावा कुल 236 करोड़ रुपये के अवैध सामान बरामद किए गए हैं। इसमें बहुमूल्य धातु और चुनाव में मुफ्त सामान बांटने जैसी चीजें भी हैं। 

अधिकारियों ने बताया कि बरामद किए गए सामान लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए इस्तेमाल किया जाना था। फिलहाल दिल्ली पुलिस समेत विभिन्न एजेंसियां इसके रोकथाम के लिए लगातार कार्रवाई कर रही हैं।
विज्ञापन

44 दिनों में यह किया गया जब्त...

-11.28 करोड़ नकद

-1.42 करोड़ रुपये की शराब

-189.94 करोड़ रुपये की ड्रग्स

-32.23 करोड़ रुपये की बहुमूल्य धातु

-1.17 करोड़ रुपये की मुफ्त में मतदाताओं की बांटने वाले सामान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें