केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी से जुड़े मामले में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के समर्थन में भारतीय साक्ष्य अधिनियम के तहत चुनाव आयोग ने पटियाला हाउस अदालत के महानगर दंडाधिकारी हरविंदर सिंह के समक्ष इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के समर्थन में भारतीय साक्ष्य अधिनियम के तहत धारा 65बी के तहत सत्यापन प्रमाणपत्र पेश कर दिया।
कोर्ट ने इसके बाद कपड़ा मंत्री को समन जारी करने के मुद्दे पर फैसला 18 अक्तूबर तक सुरक्षित रख लिया। अदालत ने स्मृति ईरानी के 2004 के हलफनामे की पुष्टि के लिए सत्यापन प्रमाणपत्र पेश करने का निर्देश छह अक्तूबर को चुनाव आयोग को दिया था।
दरअसल, अदालती आदेश पर चुनाव आयोग ने 2004 लोकसभा चुनाव में दाखिल स्मृति ईरानी के मूल हलफनामे की बजाय आयोग की वेब साइट पर उपलब्ध हलफनामे की फोटो कॉपी पेश की थी।