फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपाल राय पर बिना अनुमति पर्चा बांटने की शिकायत दर्ज 

Sun, 28 Apr 2019 10:24 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आप नेता गोपाल राय (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय पर कनॉट प्लेस थाने में पार्टी प्रचार के लिए पर्चे बांटने के खिलाफ कलंदरा (गैर अपराध में दर्ज औपचारिक शिकायत) दर्ज की है। एक्जीक्यूूटिव मजिस्ट्रेट ने थाने में शिकायत दी थी कि गोपाल राय शनिवार को कनॉट प्लेस मेट्रो स्टेशन के समीप बिना अनुमति के पर्चा बांट रहे थे। टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया था। एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज किया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग फ्लाइंग स्क्वाड की शिकायत पर दिल्ली के मंत्री गोपाल राय के खिलाफ चुनाव आयोग आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट मुकुल जोशी ने गोपाल राय को हाथ कनॉट प्लेस स्थित मेट्रो स्टेशन गेट के बाहर रंगे हाथ पर्चा बांटते पकड़ा था। शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने सेक्शन 28 (1) पी/110 डीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले के तहत गिरफ्तारी नहीं होती है। पुलिस कोर्ट को सूचना दे देती है। आरोपी पर दो सौ रुपया या उससे अधिक का जुर्माना भी हो सकता है। 

विज्ञापन

आचार संहिता से एक दिन पहले कर दी नियुक्तियां : गुप्ता 

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने एक बार फिर दिल्ली वक्फ बोर्ड को लेकर आरोप लगाया है। गुप्ता ने रविवार को प्रेस कान्फ्रेंस में कहा है कि आचार संहिता लागू होने की पूर्व संध्या तक दिल्ली वक्फ बोर्ड के कई पदों पर अपने चहेतों को नौकरी दे दी गई है।

उन्होंने बोर्ड के चेयरमैन और आप विधायक अमानतुल्लाह पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। गुप्ता का कहना है कि नियुक्तियों को लेकर जो कमेटी बनाई गई है, उसके सभी चार सदस्य विधायक अमानतुल्लाह के क्षेत्र से जुड़े हैं। यही नहीं विजेंद्र गुप्ता का दावा है कि भर्ती किए गए 33 में से 24 कर्मचारी विधायक के ओखला क्षेत्र से हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार को वे मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर इस पूरे मामले की शिकायत सौंपने वाले हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें