वोटर लिस्ट से नाम कटनेे, वोटर कार्ड होने के बावजूद लिस्ट में नाम न होने, मतदाता पर्ची न मिलने समेत कई शिकायतें दिन भर कंट्रोल रूम पर मिलती रहीं। कासना के अमीचंद इंटर कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर एक ऐसी बुजुर्ग महिला मिलीं, जिन्हें मतदान पर्ची तो उनके नाम की मिली, लेकिन उस पर फोटो एक युवक का लगा था।
हालांकि उन्हें डालने दिया गया। इसके चलते महिला खुश नजर आई। अमीचंद इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंची अंगूरी (70) मतदान पर्ची लेकर इधर-उधर भटक रही थी। अंगूरी ने मतदान पर्ची दिखाते हुए कहा कि इसमें गड़बड़ी कर दी गई है, अब वह कैसे मतदान करेगी।
इस पर उन्हें बताया गया कि इस मामले की शिकायत वह बीएलओ सेे करे। अंगूरी की मतदाता पर्ची की जब पड़ताल की गई तो पता चला कि फोटो गलती से किसी युवक का लग गया है, लेकिन पर्ची बिल्कुल ठीक है। इसके चलते अंगूरी को मतदान करने दिया गया।