चुनाव आयोग की ओर से आज ईवीएम को लेकर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में चुनाव आयोग ने हैकथॉन कराने से मना कर दिया है। यह जानकारी दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने ट्विटर के माध्यम से दी है।
उन्होंने अपने ट्वीट में चुनाव आयोग को सुझाव भी दिए हैं। सिसोदिया ने ट्वीट किया-EC ने हैकाथन कराने से मना किया। कहा-हम सिर्फ यह साबित करने का चैलेंज देंगे कि पिछले चुनाव की मशीनों में टेम्परिंग हुई थी। 'आप' के सुझाव -
EC ने हैकाथन कराने से मना किया। कहा-हम सिर्फ यह साबित करने का चैलेंज देंगे कि पिछले चुनाव की मशीनों में टेम्परिंग हुई थी। 'आप' के सुझाव - pic.twitter.com/dYPyvCNCJA
— Manish Sisodia (@msisodia) May 12, 2017
सिसोदिया ने आगे लिखा कि, EC मीटिंग में हर पार्टी के नेता ने कहा कि हम चुनाव में धनबल-बाहुबल के खिलाफ हैं। फिर वो कौन लोग है जो धनबल बाहुबल इस्तेमाल करते हैं?
EC मीटिंग में हर पार्टी के नेता ने कहा कि हम चुनाव में धनबल-बाहुबल के खिलाफ हैं। फिर वो कौन लोग है जो धनबल बाहुबल इस्तेमाल करते हैं?
— Manish Sisodia (@msisodia) May 12, 2017
उन्होंने ये भी कहा कि, मीटिंग में मोबाइल इस्तेमाल करना गुनाह है क्या? जिस नेता ने फ़ोटो भेजा उसने भी मोबाइल से ही भेजा है। EVM से मुद्दा भटकाने के लिए कुछ भी खबर..
मीटिंग में मोबाइल इस्तेमाल करना गुनाह है क्या? जिस नेता ने फ़ोटो भेजा उसने भी मोबाइल से ही भेजा है। EVM से मुद्दा भटकाने के लिए कुछ भी खबर..
— Manish Sisodia (@msisodia) May 12, 2017