फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी के सेना पर दिए बयान की चुनाव आयोग ने मांगी वीडियो रिकार्डिंग, आज भेजेंगी डीएम

Tue, 02 Apr 2019 12:06 PM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सेना से संबंधी बयान की चुनाव आयोग ने डीएम से ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग मांग ली है। 
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने जिला निर्वाचन एवं जिलाधिकारी गाजियाबाद को निर्देश दिया है कि वो मंगलवार की सुबह 10 बजे तक रविवार को हुई सीएम की सभा का वीडियो रिकॉर्डिंग मुहैया कराएं। 

उधर, जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी का कहना है कि सभा से जुड़ी ऑडियो-वीडियो रिकार्डिंग निकलवा ली गई है। निर्धारित समय अवधि में आयोग को उपलब्ध करा दी जाएगी। आयोग ने योगी द्वारा सेना संबंधी दिए बयान पर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन




दरअसल, सीएम ने रविवार को गाजियाबाद से भाजपा उम्मीदवार जनरल वीके सिंह की चुनावी सभा में कहा था कि  पिछली सरकारों के समय आतंकियों को बिरयानी खिलाई जाती थी, लेकिन अब मोदी की सेना आतंकियों को गोली खिला रही है। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

भारतीय सेना को मोदी की सेना बताने पर राजनीतिक दलों ने आपत्ति जताई है। सपा, बसपा, कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों का कहना है कि चुनाव के समय सेना का राजनीतिकरण किया जा रहा है। 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू ने विपक्षी दलों की आपत्ति के बाद गाजियाबाद के जिला निर्वाचन अधिकारी से रिपोर्ट तलब की है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें