फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: विभाजन की पीड़ा को याद कर भावुक हुए बुजुर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल।
शहर के एक निजी शिक्षण संस्थान में शुक्रवार को जिला स्तरीय विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में 1947 के विभाजन की त्रासदी झेलकर पलवल पहुंचे बुजुर्गों और उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला मुख्य अतिथि रहे, जबकि उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने अध्यक्षता की। कार्यक्रम में विभाजन से जुड़े दुर्लभ छायाचित्रों, दस्तावेजों और ऐतिहासिक तथ्यों की प्रदर्शनी लगाई गई।
विज्ञापन

उपस्थित महानुभावों ओमप्रकाश, प्रकाश चंद आहुजा और बंसीलाल ने विभाजन के दौरान झेली पीड़ा और संघर्ष के संस्मरण साझा किए। अपने अनुभव बताते हुए बुजुर्ग भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गई। मुख्य अतिथि विपिन बैंसला ने कहा कि विभाजन ने लाखों लोगों को घर-बार छोड़ने के लिए मजबूर किया। हमें उनके त्याग और संघर्ष को याद रखते हुए आपसी भाईचारा मजबूत करना चाहिए। उपायुक्त ने कहा कि विभाजन केवल इतिहास का अध्याय नहीं, बल्कि साहस और संघर्ष की गाथा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें