दिल्ली एनसीार से सटे वैशाली मेट्रो स्टेशन पर बुजुर्ग के आत्महत्या करने की खबर सामनेआई है। मिली जानकारी के मुताबिक, कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली मेट्रो स्टेशन से एक बुजुर्ग ने नीचे कूद कर आत्महत्या कर ली है। घटना दोपहर करीब 2:15 बजे की है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर जांच कर रही है। बुजुर्ग की पहचान मेरठ निवासी के रूप में हुई है।
वैशाली मेट्रो स्टेशन से कूदकर आत्महत्या करने वाले बुजुर्ग की पहचान मुकेश जैन निवाड़ी पीएल शर्मा रोड़ लालकुर्ती मेरठ के रूप में हुई है। परिवार के लोग कौशाम्बी थाने पहुंचे हैं। अभी परिजन पोस्टमार्टम कराने पर विचार कर रहे हैं।