फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो हादसा: ट्यूशन पढ़ने जा रही दो छात्राओं को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत; दूसरी अस्पताल में लड़ रही जंग

Fri, 27 Oct 2023 06:23 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा में स्कूटी से ट्यूशन जा रही दो छात्राओं को एक कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई है तो वहीं दूसरी छात्रा का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
ग्रेनो में सड़क हादसा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के जलवायु विहार निवासी सचिन चौधरी की बेटी दसवीं की छात्रा स्पंदिका थी, जो श्योरान इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की छात्रा थी। बृहस्पतिवार शाम छात्रा अपनी सहेली नव्या के साथ स्कूटी पर सवार होकर ट्यूशन के लिए जा रही थी। 

विज्ञापन


इसी दौरान बीटा 2 थाना क्षेत्र में चुहड़पुर गोल चक्कर के पास  इनोवा कार ने छात्रा की स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे स्पंदिका की मौत हो गई। जबकि नव्या की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस इनोवा चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें