फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में दरिंदगी: आठ साल की बच्ची को तीन नाबालिगों ने तीन दिन तक बनाया हवस का शिकार, इलाके में पुलिस तैनात

Mon, 16 Mar 2026 11:12 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरोपी बच्ची को तीन दिन डरा-धमकाकर अलग-अलग ले गए और तीन दिन तक लगातार ऐसा करते रहे। हिम्मत करके बच्ची ने अपने साथ हुई घटना मां को बताई। मां ने फौरन पुलिस को फोन किया। रात में ही पीड़िता का मेडिकल कराया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। 
विज्ञापन
Delhi Police - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण-पूर्व जिले के ओखला औद्योगिक क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर 12 ये 13 वर्ष के बीच के तीन नाबालिगों ने 8 वर्ष की बच्ची के साथ तीन दिन तक सामूहिक यौन उत्पीड़न किया। आरोपी तीनों दिन बच्ची को अलग-अलग जगह ले गए। हालांकि ओखला औद्योगिक थाना पुलिस ने शिकायत होने के तीन घंटे के अंदर तीनों नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी बच्ची के घर के पास ही रहते हैं। पुलिस ने जेजे बोर्ड में पेश कर तीनों आरोपियों को रविवार को बाल सुधार गृह भिजवाया है।

विज्ञापन

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि मेडिकल जांच में बच्ची के यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि पीड़ित बच्ची अपने परिवार के साथ ओखला फेज-दो में रहती है। परिवार में पिता, अपनी मां व एक छोटे भाई है। बच्ची के पिता करीब दो माह पहले ही अपने गांव चले गए। मां पास के ही एक जगह काम करती हैं। 

तीनों आरोपी पीड़िता के घर के आस-पास ही रहते हैं। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि बच्ची 14 मार्च की शाम अपने घर में अकेली थी। तीनों आरोपी उसे फुसलाकर पास के एक खाली पड़े गोदाम में ले गए और सामूहिक यौन उत्पीड़न किया। 

आरोप है कि आरोपी बच्ची को तीन दिन डरा-धमकाकर अलग-अलग ले गए और तीन दिन तक लगातार ऐसा करते रहे। हिम्मत करके बच्ची ने अपने साथ हुई घटना मां को बताई। मां ने फौरन पुलिस को फोन किया। रात में ही पीड़िता का मेडिकल कराया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। ओखला औद्योगिक थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर रविवार को तीनों नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक जिस गोदाम में घटना हुई, उसके मालिक को भी हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए
पुलिस ने बताया कि तीनों नाबालिग स्कूल छोड़ चुके हैं, और उनके माता-पिता मजदूर या घरों में काम करने वाले लोग हैं। पुलिस ने बताया कि पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया है, और आगे की जांच जारी है। इस घटना के बाद पड़ोस में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें