फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: मस्जिद से पढ़कर लौट रहा था आठ साल का शहरान, बाइक की टक्कर से गई जान; मां ने बयां किया दर्द

Fri, 31 Jan 2025 04:58 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर जिले में मस्जिद में मौलवी से पढ़कर लौट रहे आठ साल के बच्चे को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घायल बच्चे को परिजन अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
 
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहात कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव भाईपुरा में मस्जिद में मौलवी से पढ़कर घर लौट रहे आठ वर्षीय शहरान को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। गंभीर अवस्था में शहरान को अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


भाईपुरा गांव निवासी गुलिस्तां ने देहात कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बुधवार शाम को उनका आठ वर्षीय पुत्र शहरान गांव में ही स्थित मस्जिद में मौलवी से पढ़ने के लिए गया था। शाम के समय वह पैदल ही घर वापस आ रहा था। जब वह मस्जिद से कुछ दूरी पर पहुंचा तो तेज रफ्तार अज्ञात बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी और बाइक लेकर फरार हो गया। 

ग्रामीणों की सूचना पर पीड़िता मौके पर पहुंची और बेटे को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनके बेटे को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पीड़िता की शिकायत पर थाना पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही चालक की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि जल्द ही आरोपी की शिनाख्त कर गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें