फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई फीट ऊपर से गिर आठ माह के मासूम की मौत

Mon, 16 Sep 2019 03:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

द्वारका सेक्टर तीन स्थित नेताजी सुभाष प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय परिसर में आठ माह के बच्चे की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। बच्चे की मां का कहना है कि स्टेडियम की ढाई फीट की सीढ़ियों से गिरने की वजह से मौत हुई है। 

विज्ञापन


वहीं सोशल मीडिया पर वायरल एक मैसेज में दावा किया गया है कि बच्चा विश्वविद्यालय के किसी कर्मचारी की कार की चपेट में आ गया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

पुलिस के अनुसार घटना गत शुक्रवार सुबह की है। आठ माह का आनंद अपने माता-पिता और छोटे भाई के साथ भारत विहार द्वारका सेक्टर तीन में रहता था। उसकी मां विवि परिसर में मजदूरी करती है जबकि उसके पिता दूसरी जगह मजदूरी करते हैं। 13 सितंबर को आनंद की मां उसे और उसके छोटे भाई को लेकर परिसर में काम करने आई थीं। 
विज्ञापन


दोनों बच्चों को स्टेडियम की सीढ़ियों पर बिठाकर अपने काम में लगी थीं। पुलिस के अनुसार कुछ देर बाद आनंद सीढ़ियों से नीचे गिर गया। रोने की आवाज सुनकर उसकी मां वहां पहुंची। लहूलुहान आनंद को लोगों की मदद से पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। 

आनंद की मां ने अपने बयान में बताया कि वह सीढ़ियों से गिरा था। इसी बीच 14 सितंबर को सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हुआ, जिसमें विश्वविद्यालय के कर्मचारी की कार की चपेट में आने से आनंद की मौत होने का दावा किया गया। 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्चे की मां का दोबारा बयान दर्ज किया गया है। उन्होंने सीढ़ियों से गिरने से मौत होने की बात कही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें