फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी दिल्ली स्टेशन से आठ माह का बच्चा अगवा, सीसीटीवी में कैद आरोपी, पर...

Thu, 19 Jul 2018 11:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
old delhi railway station
विज्ञापन

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से आठ माह के बच्चे को अगवा करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पिता ने पास में आराम कर रहे संदिग्ध युवक पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी में आरोपी की फुटेज कैद हुई है लेकिन तस्वीर धुंधली होने की वजह से शिनाख्त करने में परेशानी हो रही है।

पुलिस के अनुसार बिहार के मधुबनी जिले का रहने वाला रहमातुल्ला ने पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पुलिस को शिकायत दी है कि वह 17 जुलाई की देर रात शहीद एक्सप्रेस से स्टेशन पर उतारा। उसके साथ उसकी पत्नी शबीना और ढाई साल और आठ माह के दो बेटे थे। 

उसे धारूहेड़ा जाना था लेकिन उस समय कोई ट्रेन नहीं होने के कारण वह स्टेशन के एंट्री गेट के पास मेन हॉल में परिवार के साथ आराम करने लगा। रात करीब डेढ़ बजे रहमातुल्ला की नींद खुली तो वह अपने लिए चाय लेने जाने लगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

तभी बगल में आराम कर रहे संदिग्ध युवक ने उसे दस रुपये का नोट पकड़ाकर खुद के लिए भी चाय लाने को कहा। जब रहमातुल्ला चाय लेकर लौटा तो उसका आठ माह का बच्चा गायब था।

साथ ही संदिग्ध युवक भी नहीं था। उसने तुरंत पत्नी को जगाया और घटना की जानकारी दी। काफी देर तक बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला तो दंपती ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तुरंत अगवा का मामला दर्ज कर लिया।

रेलवे पुलिस उपायुक्त परवेज अहमद ने बताया स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को जब्त कर युवक की पहचान की जा रही है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक एक कैमरे में युवक का धुंधला फोटो आया है। पुलिस उसके जरिए आरोपी की पहचान करने में जुटी है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें