रूटों का चयन करने में जुटे रोडवेज के अधिकारी
शासन से आठ डबल डेकर बसें मिलेंगी। चार बस ग्रेटर नोएडा और चार बस नोएडा डिपो के लिए हैं। दोनों स्थानों से इन बसों के लिए शहर में ही रूट का निर्धारण किया जा रहा है, ऐसे रूट शामिल होंगे, जिनमें कोई अंडरपास नहीं होगा। उनको चलने में कोई अवरोध न होने पाए।
पंद्रह साल पहले चली थी एक बस
नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच पंद्रह साल पहले एक डबल डेकर बस चली थी। इस बस में नॉलेज पार्क में अधिक सवारियां रहती थी। बस को ट्रायल के रूप में चलाया गया था। बस में सवारियों की भरमार रहती थी। युवक और युवतियां उसकी दूसरी मंजिल पर बैठकर यात्रा करके लुफ्त उठाते थे। बस की मियाद पूरी होने के बाद बंद हो गई थी। दोबारा से डबल डेकर बस नहीं मिली थी।
एआरएम ग्रेटर नोएडा डिपो अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लिए आठ डबल डेकर बस मिलेंगी। नोएडा के लिए चार और ग्रेटर नोएडा के लिए चार बस होगी। इनके रूटों को लेकर विचार विमर्स चल रहा है।