-बिना लाइसेंस चल रहा था केमिकल बनाने का काम, चेकिंग के दौरान खुला मामला, एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। छठ पूजा को लेकर घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था में जुटी पुलिस ने जहरीली क्लोरीन गैस के आठ बड़े सिलिंडर जब्त किए हैं। चेकिंग के दौरान विकास नगर के शिव विहार में छठ घाट के पास एक अधबनी इमारत में जहरीली क्लोरीन गैस के आठ बड़े सिलिंडर रखे मिले। यहां बिना लाइसेंस के केमिकल का कारोबार किया जा रहा था। सिलेंडरों को अवैध रूप से रखा गया था। पुलिस ने कारखाने के मालिक हसन अंसारी उर्फ बाबू (45) को गिरफ्तार कर लिया।
बाहरी पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि 14 नवंबर को छठ पूजा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के तहत बाहरी जिले की एंटी स्नैचिंग एंड बर्गलरी सेल की टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि रणहौला थाना क्षेत्र के शिव विहार, विकास नगर में बिना वैध लाइसेंस के खतरनाक क्लोरीन गैस का भंडारण किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा।