पीएम मोदी ने दिया यह संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, 'ईद-उल-अधा की हार्दिक शुभकामनाएं! ईश्वर करे कि यह अवसर हमारे समाज में भाईचारे और खुशियों की भावना को और गहरा करे। सभी की सफलता और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना।'
शिया मस्जिद में अदा की जाती नमाज
- फोटो : अमर उजाला
ओखला विहार की शिया मस्जिद बाबुल इल्म में जुटे अकीदतमंद
देशभर में बकरीद का त्योहार अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। राजधानी दिल्ली के ओखला विहार इलाके में स्थित शिया मस्जिद बाबुल इल्म में भी बड़ी संख्या में लोगों ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की। सुबह 9 बजे पहली नमाज़ अदा की गई, जिसकी इमामत इमामे जुमा सैयद तस्दीक हुसैन रिजवी ने की। इसके बाद सुबह 10 बजे दूसरी जमात हुई, जिसकी इमामत मौलाना सैयद तालिब ज़ैदी ने कराई। इस दौरान मस्जिद परिसर में बड़ी संख्या में नमाज़ियों की मौजूदगी रही। करीब 2 हजार लोगों ने नमाज़ अदा कर मुल्क में अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी।
दिल्ली: बकरीद पर दिल्ली पुलिस की व्यापक सुरक्षा
दिल्ली पुलिस ने बकरीद के लिए मध्य जिले में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। संयुक्त पुलिस आयुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि पुलिस ने पहले ही रूट मार्च और फ्लैग मार्च किए थे। उत्सव अब तक पूरी तरह घटना-मुक्त रहा है। कुर्बानी घरों के भीतर ही की जाएगी।
गौतमबुद्ध नगर: बकरीद पर गौतम बुद्ध नगर में कड़ी सुरक्षा
बकरीद पर गौतम बुद्ध नगर के 180 से अधिक मस्जिदों में नमाज अदा की जा रही है। संयुक्त पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्रा ने कड़े सुरक्षा इंतजामों की जानकारी दी। तीनों जोन में सिविल पुलिस और पीएसी बल तैनात हैं। नियंत्रण कक्ष और सोशल मीडिया से निगरानी हो रही है। कानून व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी जाएगी।