फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद पर मांगी अमन चैन की दुआ, मस्जिदों के पास रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

Fri, 08 Jul 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ईद पर नमाज अदा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में बृहस्पतिवार को धूमधाम से ईद मनाई गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा करके अमन और चैन की दुआ मांगी। मस्जिदों के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। 
विज्ञापन


मस्जिदों के बाहर भीड़ न लगे, इसके लिए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्ट कर दिया था। नमाज के बाद बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी ने उत्साह के साथ एक-दूसरे के गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी।

मस्जिदों में अलग-अलग समय पर नमाज अदा की गई, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल हो सकें। सेक्टर-8 स्थित जामा मस्जिद में सुबह 8 बजे खुदबा (विशेष प्रार्थना) का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसके बाद मस्जिद के इमाम मुफ्ती मोहम्मद राशिद कासमी ने 8:15 बजे ईद की विशेष नमाज अदा कराई। नमाज अदा करने के लिए सुबह 6:30 बजे से ही लोग मस्जिद में आने शुरू हो गए थे, ताकि जगह मिल जाए। 

इस दौरान मस्जिद व उससे सटी मुख्य सड़कों पर बड़ी संख्या में लोग नमाज में शामिल हुए। इसके अलावा निठारी, सेक्टर-82 सहित करीब आधा दर्जन मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा की।

सेवइयां खिलाकर बांटी खुशियां
ईद के मौके पर घरों में अलग-अलग तरह की सेवइयां और कई मीठे पकवान बनाए गए थे। घर पर आए महमानों को सेवइयां और दूसरे पकवान खिलाकर खुशियां बांटी गईं। अपने घर ईद मनाने के बाद लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर भाईचारा बढ़ाया। 

ईदी पाकर खिले चेहरे
ईद पर बड़े अपने से छोटों को ईदी देते हैं। ईदी के रूप में बड़ों ने बच्चों को कार, बाइक और पैसे समेत अन्य उपहार दिए। ईदी पाकर खुशी से उनके चेहरे खिल गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें