फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला फैशन डिजाइनर पर सरेराह तेजाब डालने का प्रयास

Mon, 08 Jul 2019 05:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पहाड़गंज इलाके में बीच बाजार एक महिला फैशन डिजाइनर पर तेजाब डालने के प्रयास का मामला सामने आया है। सफल न होने पर आरोपी युवक ने अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर 25 वर्षीय युवती को बुरी तरह पीटा। 

विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि मकान खाली करने को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना गत बृहस्पतिवार की है।

पुलिस के मुताबिक मोनिका परिवार के साथ चूना मंडी, पहाड़गंज इलाके में रहती है। वह पेशे से फैशन डिजाइनर है। बृहस्पतिवार को किसी काम से बाजार निकली थी।

दोपहर करीब ढाई बजे घर लौट रही थी तो इस दौरान उसी के इलाके में रहने वाले मनीष ने उसका रास्ता रोक लिया। उसने मोनिका का मुंह पकड़ लिया और हाथ में लिए तेजाब को उसके चेहरे पर डालने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


विरोध करने पर तेजाब सड़क पर गिर गया। इस पर आरोपी ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। वह कह रहा था कि परिवार के साथ मकान खाली कर दे। इसी दौरान आरोपी के परिजन भी वहां पहुंच गए उन्होंने भी मोनिका को बुरी तरह पीटा। शोर-शराबा होने पर पीड़िता की मां वहां पहुंच गई। 

आरोपियों ने उसके साथ भी हाथापाई की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मोनिका को लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें