फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में प्रदूषण से लोग बेहाल, नगर निगम कर रही पानी का छिड़काव

Sat, 19 Oct 2019 04:08 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली नगर निगम - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में काफी इजाफा हुआ है। वायु सूचकांक करीब 250 के करीब पहुंच चुका है। इसी को देखते हुए पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने लक्ष्मी नगर के आसपास की सड़कों पर पानी का छिड़काव किया है। पानी का छिड़काव प्रदूषण के रूप में धूल को कम करने के लिए किया गया है।

विज्ञापन

 



मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर की आबोहवा में भी मामूली सुधार देखा गया। सतह पर चलने वाली तेज हवाओं से दिल्ली के प्रदूषकों को दूर-दूर तक फैला दिया। इससे वायु गुणवत्ता सूचकांक 250 के करीब पहुंच गया। हालांकि, अभी भी यह खराब स्तर पर बना हुआ है।

वहीं, रविवार को एक बार फिर से गुणवत्ता खराब होने का अंदेशा सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) ने जताया है। सफर का कहना है कि शुक्रवार को दिल्ली की सतह पर चलने वाली हवाओं की चाल तेज रही। इससे प्रदूषक दूर-दूर तक फैल गए। इसका सीधा असर वायु की गुणवत्ता पर पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें