पूर्वी दिल्ली नगर निगम के हड़ताल पर चल रहे सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को उत्तरी पूर्वी दिल्ली के सांसद एवं प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी के यमुना विहार स्थित कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
एमसीडी स्वच्छता कर्मचारी यूनियन के बैनर तले उन्होंने मनोज तिवारी के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला जलाया। इसके अलावा उन्होंने मनोज तिवारी के कार्यालय के पास कूड़ा भी फेंका। प्रदर्शन में महिला सफाई कर्मचारियों ने भी शिरकत की।
यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गहलोत ने कहा कि तीनों नगर निगम के चुनाव से पहले मनोज तिवारी ने सफाई कर्मचारियों से उनकी सभी समस्याएं दूर करने का वादा किया था।